दिनदहाड़े बुधवार की दोपहर दादरी रेलवे स्टेशन गोलियों की आवाज से दहल उठा। एक युवक ने दोनों हाथों में पिस्तौल ले फायरिंग कर दी। एक गोली मालगाड़ी पर लगी तो बाकी गोलियों हवा में फायर की हैं। गोलियों की आवाज सुनकर घटनास्थल पर मौजूद लोग भयग्रस्त हो गए। बचाव के लिए लोग इधर-उधर छिपने लगे। गनीमत रही कि किसी को गोली नहीं लगी। लेकिन जिस तरह से युवक ने गोलियां चलाईं उससे किसी भी तरह का बड़ा हादसा हो सकता था। युवक कौन और क्यों गोलियां चल रहा था, इसे लेकर पुलिस जांच में जुट गई है। युवक को पुलिस ने अपनी हिरासत में ले लिया है और पूछताछ की जा रही है।