फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चरखी-दादरी में राम की अयोध्या वापसी की लीला देख भावुक हुए दर्शक

नवीन दलाल Updated Sat, 04 Oct 2025 11:06 AM IST

रामलीला मंचन में शुक्रवार को प्रभु श्रीराम की लंका विजय के बाद माता सीता की अग्नि परीक्षा, पुष्पक विमान से अयोध्या वापसी और राम के राजतिलक की भावनात्मक लीला का मंचन किया गया। रामलीला मंचन की शुरुआत अशोक वाटिका से माता सीता को लाने के दृश्य से हुई। श्रीराम, लक्ष्मण और हनुमान के साथ जब सीता वापस लौटती हैं, तो उनकी पवित्रता की पुष्टि के लिए अग्नि परीक्षा का भावनात्मक दृश्य दर्शकों को देखने को मिला। इसके पश्चात लंका में विभीषण का राज्याभिषेक किया गया। मंच का मुख्य आकर्षण रहा पुष्पक विमान से अयोध्या वापसी का दृश्य। मंच पर जैसे ही पुष्पक विमान दिखाई देता है, अयोध्या में भरत और श्रीराम के आगमन पर भावुक होकर गले लगने का दृश्य देखकर दर्शकों की आंखें नम हो गईं। अंत में राजमहल में श्रीराम, माता सीता और लक्ष्मण के भव्य स्वागत के बाद राम का राज्याभिषेक किया गया। रामलीला कमेटी की ओर से मंचन में पारंपरिक वेशभूषा, प्रभावशाली संवाद और सजीव अभिनय ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। रामलीला मंचन के दौरान संरक्षक रिंपी फोगाट, प्रधान रविंद्र फोगाट, मुख्य डायरेक्टर बीएस वर्मा, महासचिव संदीप फोगाट, श्याम फोगाट, शिव कुमार शर्मा, राजकुमार बंसल आदि पदाधिकारी मौजूद रहे।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें