फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चरखी दादरी: अमर उजाला फाउंडेशन द्वारा अपराजिता कार्यक्रम का आयोजन, छात्राओं को विभिन्न मुद्दों पर किया जागरूक

शाहिल शर्मा Updated Sat, 22 Nov 2025 07:40 PM IST

अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से शनिवार को दादरी के जनता पीजी कॉलेज के सभागार में अपराजिता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में छात्राओं को महिला सुरक्षा, कानूनी अधिकारों और आत्मनिर्भरता जैसे अहम मुद्दों पर जागरूक किया गया। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि कॉलेज के प्राचार्य डॉ. यशवीर सिंह मौजूद रहे। वहीं मुख्य वक्ता के रूप में अधिवक्ता दिव्यता गोयल ने छात्राओं को महिला कानूनों की विस्तृत और व्यावहारिक जानकारी दी। मंच संचालन भूगोल विभागाध्यक्ष डॉ. हेमलता ने किया। कार्यक्रम के दौरान छात्राओं ने वक्ताओं से सीधा संवाद किया और विभिन्न विषयों से संबंधित प्रश्न पूछे। अधिवक्ता दिव्यता गोयल ने केवल महिला कानून ही नहीं बल्कि साइबर अपराध से बचाव पर भी विचार-विमर्श किया।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें