फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दादरी बस स्टैंड का दायरा पड़ रहा छोटा, जाम में फंस रहे वाहन चालक

शाहिल शर्मा Updated Sat, 22 Nov 2025 06:41 PM IST

दादरी शहर के बीचोंबीच बने बस स्टैंड का दायरा छोटा पड़ने से बसों को अंदर व बाहर करने के लिए चालकों को काफी जद्दोजहद का सामना करना पड़ता है। वहीं सड़क पर जाम लगने से वाहनों की लंबी कतार लग जाती है। जिससे रोड से गुजर रहे चालकों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। परिसर में जगह की कमी होने के कारण विभाग के अधिकारी पेड़ के नीचे अस्थाई बूथ बनाने को मजबूर हो रहे है। परिवहन विभाग की लचर कार्यप्रणाली के चलते शहर के बीच बाजार बने बस स्टैंड स्थानांतरण की योजना ठंडे बस्ते में पड़ती नजर आ रही है। करीब पांच दशक पहले 24 कनाल 20 मरला में बने बस स्टैंड और वर्कशॉप का दायरा छोटा होने से बसों को परिसर के अंदर व बाहर निकलने में भारी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। कई बार हालात ऐसे बन जाते है कि एक साथ अनेक बसों के आने के बाद मुख्य सड़क पर जाम की स्थिति बन जाती है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें