ऑल हरियाणा पीडब्ल्यूडी कॉन्ट्रैक्टर्स एसोसिएशन की चंडीगढ़ के निर्माण सदन में लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों के साथ वार्ता शुरू हो गई है। संगठन ने पांच रखा है कि हमारे निर्माण कार्यों की अवधि अगले साल मार्च तक बढ़ाई जाए और जो अटके हुए काम है उन्हें पूरा करने के लिए 1000 करोड रुपए का रिलीफ फंड तुरंत जारी किया जाए। निर्माण सदन में वाली बैठक में शामिल होने प्रदेशभर के ठेकेदार पहुंच गए हैं। ठेकेदारों ने 15 जून को होने वाली बैठक स्थगित कर दी थी और आज प्रदेशभर से ठेकेदार पहुंचे हैं। उच्चाधिकारियों से वार्ता के दौरान जो निर्माण कार्य अटके हुए हैं उन्हें पूरा कराने के लिए अगले वर्ष मार्च तक की मोहलत मांगी गई है। इसी तरह से जो निर्माण कार्य जारी हैं उन्हें पूरा कराने के लिए 1000 करोड़ रुपये का अतिरिक्त भुगतान मांगा है। एसोसिएशन के राज्य चेयरमैन अशोक जैन की अगुवाई में वार्ता हो रही है। वार्ता करते शाम तक प्रणाम सामने आएगा।