हरियाणा की रेलवे पुलिस ने गुरुग्राम रेलवे स्टेशन से 4 वर्षीय बच्ची के अपहरण की घटना के महज 50 घंटे के भीतर बच्ची को उत्तर प्रदेश के पीलीभीत रेलवे स्टेशन से बरामद कर लिया। पुलिस महानिदेशक हरियाणा शत्रुजीत कपूर ने कहा कि रेलवे पुलिस की यह कार्यवाही केवल कर्तव्य निभाने तक सीमित नहीं है, बल्कि यह इंसानियत और जनसेवा का सजीव उदाहरण है।