फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Anil Vij: सोशल मीडिया एक्स पर अनिल विज ने नाम के आगे से हटाया मिनिस्टर, बताई ये बड़ी वजह

Video Desk Amar Ujala Dot Com Updated Thu, 18 Sep 2025 03:37 PM IST

प्रदेश के ऊर्जा परिवहन एवं श्रम मंत्री अनिल विज का एक्स पर बना सोशल मीडिया अकाउंट बुधवार रात्रि को चर्चा का विषय बन गया। विज के एक्स अकाउंट पर अब उनके नाम अनिल विज के बाद अंबाला कैंट हरियाणा लिखा आ रहा है। जबकि इससे पहले उनके नाम के आगे मिनिस्टर हरियाणा इंडिया लिखा हुआ था। हरियाणा सरकार में कई मंत्रालय संभाल रहे अनिल विज ने अपने नाम के साथ सोशल मीडिया पर अपनी उपस्थिति बढ़ाने के लिए एक्स बायो से 'मंत्री' शब्द हटा दिया है और कहा है कि वह "किसी टैग के मोहताज नहीं हैं।बताया जाता है कि रात्रि साढ़े 11 बजे के आसपास एक्स अकाउंट पर यह परिवर्तन हुआ। जैसे ही एक्स पर यह बदलाव हुआ वैसे ही सोशल मीडिया पर चर्चा शुरू हो गई। उनके अकाउंट के नाम से जुड़े पोस्ट वायरल होने लगे। यह बदलाव ऐसे समय हुआ है जब हाल ही में विज ने एक्स पर एक पोस्ट के माध्यम से बताया था कि छावनी में कुछ लोग समानांतर सरकार चला रहे हैं, जिनको ऊपरवालों का आशीर्वाद प्राप्त है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें