फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली कार ब्लास्ट में बड़ा खुलासा: हरियाणा कनेक्शन आया सामने, कई राज्यों में हाई अलर्ट

दिल्ली को दहलाने वाले कार ब्लास्ट की जांच में चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। धमाके वाली जगह के आसपास के सीसीटवी खंगालने पर नई जानकारी सामने आई है। दिल्ली पुलिस के अनुसार, जिस हुंडई i20 कार में धमका हुआ है, वो वारदात से पहले एक मस्जिद के पास पार्किंग में करीब तीन घंटे तक खड़ी रही थी। धमाके से पहले एक तस्वीर सामने आई है। तस्वीर में कार सुनहरी मस्जिद के पास सड़क पर जाती दिखी है। दिल्ली पुलिस के अनुसार, कार ने 10 नवंबर की दोपहर 3:19 बजे पार्किंग में प्रवेश किया। शाम 6:48 बजे पार्किंग से निकली। इसके महज चार मिनट बाद ही 6:52 बजे सुभाष मार्ग लाल बत्ती पर कार में ब्लास्ट हुआ। धमाके की चपेट में आसपास खड़े कई और वाहन भी आ गए। जांच में जब पता किया गया की गाड़ी के मालिक और रजिस्ट्रेशन किसके नाम पर है। तो इसमें हरियाणा कनेक्शन सामने आया है। गाड़ी हरियाणा के मोहम्मद सलमान की है। इस दौरान किराए के फ्लैट के मालिक सुरेश ने कहा, वह (सलमान) 2016 से 2020 तक यहां रहते थे। कार (हुंडई i20) मेरे पते पर पंजीकृत थी। उन्होंने कार का स्वामित्व हस्तांतरित नहीं किया। अब वह यहां नहीं रहता है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें