फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haryana: भिवानी में नवरात्री पर जन्मीं 7 बेटियां, अनूठे संयोग से बना उत्सव

Thu, 26 Mar 2026 04:52 PM IST
Chandra Prakash Neeraj Video Desk Amar Ujala Dot Com

भिवानी में दुर्गा सप्तमी के पावन अवसर पर एक खास और प्रेरणादायक दृश्य देखने को मिला। दिनोद गेट स्थित अंचल अस्पताल में इस शुभ दिन पर एक साथ सात बेटियों ने जन्म लिया, जिसे अस्पताल प्रशासन और परिजनों ने उत्सव के रूप में मनाया। इस खास मौके पर अस्पताल में विशेष आयोजन किया गया, जहां नवजात बेटियों और उनकी माताओं का सम्मान किया गया। कार्यक्रम के दौरान “अनन्या शगुन योजना” के तहत हर बेटी को 1100 रुपये की शगुन राशि, तुलसी का पौधा, मिठाई, झूला और माता की लाल चुनरी भेंट की गई। अस्पताल प्रशासन ने बताया कि इस योजना की शुरुआत वर्ष 2012-13 में की गई थी और तब से अब तक करीब 14 हजार बेटियों और उनकी माताओं को इस पहल के तहत सम्मानित किया जा चुका है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें