फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुरुग्राम स्कूल बम धमकी केस: बांग्लादेशी आरोपी गिरफ्तार, 300 फर्जी ईमेल का खुलासा

Fri, 20 Mar 2026 05:39 PM IST
Chandra Prakash Neeraj Video Desk Amar Ujala Dot Com

साइबर सिटी के लगभग 40 स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी देने के मामले में साइबर साउथ पुलिस ने एक बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने इस सनसनीखेज साजिश के मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की पहचान सौरभ विश्वास उर्फ माइकल के रूप में हुई है, जो मूल रूप से बांग्लादेश के खुलना जिले का रहने वाला है। पुलिस के अनुसार, गुरुग्राम के स्कूलों को धमकी भरे ईमेल मिलने के बाद विभाग में हड़कंप मच गया था। मामले की गंभीरता को देखते हुए साइबर टेररिज्म की धाराओं के तहत केस दर्ज किया गया। तकनीकी जांच और साक्ष्यों का पीछा करते हुए गुरुग्राम पुलिस की टीम ने आरोपी को गुजरात के अहमदाबाद से दबोच लिया। जांच में जो खुलासे हुए हैं, वे बेहद चौंकाने वाले हैं। आरोपी सौरभ विश्वास करीब 9 साल पहले 'जंगल रूट' के जरिए अवैध रूप से सीमा पार कर भारत में दाखिल हुआ था। हैरानी की बात यह है कि एक विदेशी घुसपैठिया होने के बावजूद उसके पास आधार कार्ड, वोटर आईडी, पैन कार्ड और ड्राइविंग लाइसेंस जैसे सभी जरूरी भारतीय पहचान पत्र मौजूद थे। वह पिछले 5 वर्षों से डिजिटल मार्केटिंग के क्षेत्र में काम कर रहा था।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें