फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गैंगस्टर विनोद पानू उर्फ काणा की गोलियों से हत्या, कोर्ट परिसर में 14 राउंड फायरिंग

Fri, 21 Aug 2026 02:08 PM IST
Chandra Prakash Neeraj Video Desk Amar Ujala Dot Com

हरियाणा के हिसार कोर्ट परिसर में गुरुवार को दिनदहाड़े हुई ताबड़तोड़ फायरिंग से अफरा-तफरी मच गई। पेशी पर आए गैंगस्टर विनोद पानू उर्फ काणा को बाइक सवार दो बदमाशों ने गोलियों से भून दिया। इस हमले में उसके दो साथियों को भी गोलियां लगीं। अचानक हुई फायरिंग से पूरे कोर्ट परिसर में भगदड़ मच गई। अधिवक्ता, कोर्ट में मौजूद लोग और विभिन्न मामलों के सिलसिले में पहुंचे लोग जान बचाने के लिए इधर-उधर भागने लगे। प्रत्यक्ष जानकारी के अनुसार, बदमाशों ने ताबड़तोड़ गोलियां चलाईं। पुलिस के मुताबिक, वारदात के दौरान करीब 14 राउंड फायरिंग हुई। हमला करने के बाद दोनों आरोपी मौके से भागने लगे, लेकिन विनोद पानू के साथियों ने एक आरोपी का पीछा कर उसे दबोच लिया। बाद में आरोपी को पुलिस के हवाले कर दिया गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया। गोली लगने से घायल विनोद पानू और अन्य घायलों को सरकारी अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने विनोद पानू उर्फ काणा को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि दूसरे आरोपी की तलाश के लिए कार्रवाई जारी है। फिलहाल पुलिस हमले के पीछे की वजह और आरोपियों के आपराधिक कनेक्शन की जांच कर रही है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें