फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीएम नायब सैनी का बड़ा एलान बढ़ाया बुढ़ापा पेंशन, मिलेंगे 3200 रुपये

Video Desk Amar Ujala Dot Com Updated Sat, 18 Oct 2025 04:06 PM IST

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की सरकार का पहला साल पूरा होने के अवसर पर प्रदेश में बुढ़ापा पेंशन में बढ़ोतरी की गई है। पंचकूला के इंद्रधनुष ऑडिटोरियम में आयोजित राज्यस्तरीय कार्यक्रम में सीएम नायब सैनी ने इसका एलान किया। अपने पहले ही साल में हरियाणा सरकार ने विधानसभा चुनाव से पहले जनता से किए 217 में से 46 संकल्प पूरे कर लिए हैं। हरियाणा सरकार ने दावा किया है कि 158 वादों पर काम प्रगति पर है। साथ ही दावा किया है कि इस वित्त वर्ष में 90 से ज्यादा संकल्प पूरे कर लिए जाएंगे। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने अपने पहले ही विधानसभासत्र में अनुबंधित कर्मचारियों, तकनीकी शिक्षा, अतिथि संकाय और कॉलेजों के एक्सटेंशन लेक्चरर व अतिथि अध्यापकों को सेवा सुरक्षा प्रदान की सौगात दी। सभी फसलों को एमएसपी खरीद की अधिसूचना जारी की। किसानों को 48 घंटे के भीतर डी.बी.टी. के माध्यम से फसल खरीद का भुगतान दिया गया। इसके अलावा ई-खरीद एप्लीकेशन के माध्यम से घर बैठे गेट पास बनाने की सुविधा, पट्टेदारों को भूमि का मालिकाना हक, सत्याग्राहियों की पेंशन 15 हजार से बढ़ाकर 20 हजार की गई।
 

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें