अंबाला सिटी के बलदेव नगर थाने में मारुति कार को खड़ा कर धमाका करने के मामले में पाकिस्तानी बदमाश शहजाब भट्टी ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो वायरल की है। इस वीडियो में शहजाब भट्टी ने कहा है कि उसे हरियाणा की पुलिस जबरदस्ती इस मामले में फंसा रही है। पकड़े गए दो आरोपियों से जबरन उसका नाम उगलवाया जा रहा है। इस वीडियो में खालीस्तानियों द्वारा डाली गई कुछ पोस्ट भी दिखाई गई है जिसमें वह बलदेव नगर थाने में हुए धमाके की जिम्मेदारी ले रहे हैं। यह हमला खालीस्तानियों द्वारा करवाया गया है न कि उसके द्वारा। शहजाब भट्टी ने 40 सेकेंड की वीडियो में बलदेव नगर थाने में हुए धमाके की वीडियो भी सांझा की है। इसमें दिखाई दे रहा है कि कार में हुए धमाके से थाना गूंज उठा था। वीडियो में खालीस्तानियों द्वारा धमाके के जिम्मेदारी लेते हुए की पोस्ट भी डाली गई है। हालांकि वीडियो में एक पोस्ट डाली है जिसमें खालीस्तानी बलदेव नगर थाने में हुए धमाके में चार पुलिस कर्मी के मारे जाने व कई घायल होने की बात बोल रहे हैं। अंबाला के बलदेव नगर थाने में 10 जनवरी को एक व्यक्ति ने मारुति 800 कार नंबर डीएल 3CAZ6681 खड़ी करके उसमें आग लगा दी थी। इसकी वीडियो बनाकर कई जगह भेज दी थी। यह पूरी घटना थाने में लगे सीसीटीवी कैमरा में कैद हो गई थी, वहीं मौके पर एसपी अंबाला अजीत सिंह शेखावत एसपी उत्तम और एसटीएफ अंबाला डीएसपी अमन कुमार फॉरेंसिक की टीम एवं बम स्क्वायड टीम के साथ-साथ सीआईडी की टीम और सीआईडी की टीम मौके पर पहुंची थी इस मामले में जानकारी देते हुए एसपी उत्तम ने बताया कि बलदेव नगर थाना में एक व्यक्ति अपनी गाड़ी लेकर आता है और वहां पर खड़ी करके चला जाता है फिर से वापस आता है और गाड़ी की वीडियो बनाता है व आग लगाकर चला जाता है।