फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भिवानी में सीबीएलयू में शुरू हुआ महिला छात्र संसद कार्यक्रम, 21 विश्वविद्यालयों की छात्राओं ने की आवाज बुलंद

Naveen Updated Fri, 03 Apr 2026 06:42 PM IST

चौधरी बंसीलाल विश्वविद्यालय में तीन दिन देश भर के विश्वविद्यालयों से आने वाली बेटियां हुंकार भरेंगी और देश की संसदीय प्रणाली व महिला सशक्तिकरण पर चर्चा कर अपने सशक्त हुनर की मिसाल कायम करेंगी। कार्यक्रम की शुरूआत शुक्रवार सुबह 11 बजे की गई। विश्वविद्यालय कुलगुरु प्रो. दीप्ति धर्माणी के दिशा निर्देशन में आयोजित किए जा रहे राष्ट्रीय स्तर के महिला छात्र संसद में देश भर के 21 विश्वविद्यालयों की टीमें पहुंची है। 5 अप्रैल तक आयोजित किए जाने वाले कार्यक्रम में प्रतिभागियों के आगमन को लेकर विश्वविद्यालय में सभी तैयारियां की गई है। महिला छात्र संसद में ये विश्वविद्यालय ले रहे है भाग ::: महिला छात्र संसद में डॉ. बाबासाहेब अंबेडकर ओपन यूनिवर्सिटी अहमदाबाद, मणिपुर विश्वविद्यालय मणिपुर, सिंघानिया विश्वविद्यालय, सिंघाना इंटगरल विश्वविद्यालय लखनऊ, जयनारायण व्यास विश्वविद्यालय जोधपुर, सिद्धार्थ विश्वविद्यालय कपिलवस्तु सिद्धार्थ नगर यूपी, गुजरात टेक्नोलॉजिकल यूनिवर्सिटी, स्वामी विवेकानंद सुभारती विश्वविद्यालय, जीवाजी विश्वविद्यालय ग्वालियर मध्य प्रदेश, सेंचुरियन यूनिवर्सिटी ऑफ टेक्नोलॉजी एंड मैनेजमेंट ओडिशा, श्री गुरु गोबिंद सिंह ट्राईसेंटेनरी यूनिवर्सिटी गुरुग्राम, बाबासाहेब भीमराव अंबेडकर विश्वविद्यालय लखनऊ, अहमदाबाद यूनिवर्सिटी, लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी, दून यूनिवर्सिटी देहरादून उत्तराखंड, शारदा यूनिवर्सिटी नोएडा, चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी चंडीगढ़, चौधरी बंसी लाल यूनिवर्सिटी प्रेम नगर भिवानी, जीएसएफसी यूनिवर्सिटी गुजरात, एकेएस यूनिवर्सिटी, सतना पारुल यूनिवर्सिटी वडोदरा गुजरात की छात्राएं हिस्सा ले रही है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें