फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भिवानी में सेवा भारती के सिलाई केंद्र में महिलाएं बन रही स्वावलंबी, रोजाना तीन घंटे सीख रहीं सिलाई

शाहिल शर्मा Updated Mon, 21 Jul 2025 05:33 PM IST

सेवा भारती एक अखिल भारतीय सामाजिक संगठन है, जो मानवीय एवं राष्ट्रीय भावनाओं पर आधारित निस्वार्थ भाव से सामाजिक समरसता स्थापित करने के लिए कार्यरत है। बच्चे हो या महिलाएं सेवा भारती के कार्यकर्ता हर वर्ग में कार्य कर रहे हैं। वे बाल संस्कार केंद्र में बच्चों को संस्कारवान बना रहे हैं ताे सिलाई केंद्र में महिलाओं को स्वावलंबी बनाने का कार्य कर रहा है। शहर में सेवा भारती की तरफ से छह बाल संस्कार केंद्र और छह महिला सिलाई केंद्र चलाए जा रहे है। इसके अलावा एक आवासीय परिसर और कंप्यूटर प्रशिक्षण केंद्र भी सेवा भारती की तरफ से चल रहा है। इसको लेकर सोमवार को खाकी बाबा महिला सिलाई केंद्र का सेवा दर्शन कार्यक्रम किया। कार्यक्रम में विभिन्न मीडिया संस्थान से पत्रकार, सेवा भारती के अलावा अन्य सामाजिक संगठनों के कार्यकर्ता उपस्थित रहे। पत्रकारों ने कहा कि यह सराहनीय कार्य है। इससे अन्य महिलाओं को भी प्रेरणा मिलेगी। यहां से सिलाई सिखकर महिलाएं स्वावलंबी बनेगी और उन्हें रोजगार मिलेगा। वहीं, खाकी बाबा महिला सिलाई केंद्र से ट्रेनर निधी ने बताया कि यह केंद्र लंबे समय से चल रहा है। इसमें रोजाना तीन घंटे महिलाएं सिलाई सीखती है। इसे केंद्र से महिलाएं स्वावलंबी बन रही है। केंद्र में निधी, प्रीति, सुजाता बंसल, ज्योति, नीलम, शिवानी मित्तल सिलाई सीख रही है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें