फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भिवानी: नागरिक अस्पताल में तीन दिन से अल्ट्रासाउंड जांच बंद, मशीन में तकनीकी समस्या आने से बन रही परेशानी

शाहिल शर्मा Updated Mon, 11 Aug 2025 02:49 PM IST

शहर के नागरिक अस्पताल में पिछले तीन दिन से अल्ट्रासाउंड मशीन में तकनीकी समस्या आने की वजह से जांच सुविधा बंद है। जानकारी के अनुसार शुक्रवार को अचानक मशीन के किसी पार्ट में तकनीकी समस्या आ गई। इसके बाद जांच को बीच में ही बंद करना पड़ा। वहीं अस्पताल में आने वाले मरीजों को बाहर निजी केंद्रों से जांच करवानी पड़ रही है। इस कारण मरीजों की जेब पर भी आर्थिक बोझ बढ़ रहा है। रेडियोलॉजिस्ट ने बताया कि मशीन के किसी पार्ट में दिक्कत है। पार्ट को किसी अन्य देश से मंगवाया जाता है। वहीं अस्पताल प्रभारी डॉ. बलवान सिंह ने बताया कि पार्ट मंगवा लिया गया है। उन्होंने कहा कि जल्दी ही मशीन को ठीक करवा कर मरीजों के लिए जांच सुविधा शुरू कर दी जाएगी।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें