फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : भिवानी में छत पर कपड़े सुखाने गई दो लड़कियों को बंदरों ने काटा

भिवानी की कोई भी कॉलोनी ऐसी नहीं हैं, जहां बंदरों का उत्पाद लोगों के लिए परेशानी का सबब न बना हो। शहर के पॉश इलाका से लेकर स्लम बस्ती में भी बंदरों का उत्पात इतना बढ़ गया है कि घरों की छतों पर जाने वाले बच्चों पर भी झपटमारी कर देते हैं। छत पर कपड़े सुखाने गई दो लड़कियों को बंदरों ने काट लिया, जिस वजह से उनके हाथों पर भी चोटें आई। वहीं बंदरों के काटने की वजह से हर माह जिला नागरिक अस्पताल में 35 से अधिक मामले पहुंच रहे हैं। नगर परिषद का बंदर पकड़ो अभियान पिछले कई माह से बंद पड़ा है। नगर परिषद ने करीब तीन हजार बंदरों को पकड़ने का ठेका दिया था, ये ठेकेदार अब अपना काम समेट चुका है। लेकिन अब भी शहर में घरों की छतों पर बंदरों को टोलियां इधर से उधर उत्पात मचाती फिर रही हैं। बच्चों के अलावा बड़ों पर भी बंदर झपट रहे हैं। खाने-पीने की चीजों के लालच में बंदर घरों के अंदर भी घुस जाते हैं, अगर कोई रोकने का प्रयास करता है तो उस पर हमला करने से भी नहीं चूकते। ऐसे में नगर परिषद से बंदर पकड़ने की मांग उठ रही है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें