फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भिवानी; फुटपाथ पर सामान रखने वाले दुकानदारों को ट्रैफिक एसएचओ ने दी समझाइश, पहनाई माला

शाहिल शर्मा Updated Wed, 10 Dec 2025 05:01 PM IST

शहर के बाजारों में अतिक्रमण हटाने की मुहिम के तहत बुधवार को जिला यातायात पुलिस थाना प्रबंधक ने दिनोद गेट की हैंडलूम मार्केट के दुकानदारों को फुटपाथ पर सामान रखने पर अलग अंदाज में समझाया। पुलिस ने अतिक्रमण करने वाले दुकानदारों को गांधी गिरी दिखाकर समझाया। ट्रैफिक एसएचओ संजय कुमार ने उन दुकानदारों को माला पहनाई, जिन्होंने अपनी दुकान के आगे सामान फुटपाथ पर रखा हुआ था। इन दुकानदारों को माला पहनाकर भविष्य में दुकान के अंदर ही सामान रखने का भी अनुरोध किया गया। ट्रैफिक एसएचओ ने कहा कि आज उनका अभियान सिर्फ दुकानदारों को समझाने के लिए था, इस दौरान कोई चालान नहीं काटा गया है। भविष्य में अतिक्रमण करने वालों पर कार्रवाई होगी। दरअसल दिनोद रोड रेलवे ओवरब्रिज चालू हो चुका है। जबकि देवसर चुंगी के समीप लोहारू रोड रेलवे ओवरब्रिज निर्माण का काम चल रहा है। ऐसे में देवसर चुंगी से ऑटाे मार्केट और दिनोद रोड की तरफ जाने वाले वाहनों का दबाव भी काफी बढ़ गया है। दिनोद गेट पर हैंडलूम की दुकाने हैं, जहां गर्म कंबल और गर्म कपड़ों को दुकानदारों ने फुटपाथ पर ही डालकर बेचना शुरू कर दिया है। इस वजह से यहां वाहनों का दबाव बढ़ने से जाम की स्थिति बन रही है। इसी को लेकर जिला यातायात पुलिस ने दुकानदारों को समझाया कि वे अपना हैंडलूम का सामान दुकान के अंदर रखें और फुटपाथ को खाली रखें ताकि यहां वाहनों की आवाजाही आराम से हो सके। पहले दिनोद रोड पर पुल नहीं बनने की वजह से वाहनों की आवाजाही नहीं थी, मगर अब पुल बनने के बाद यहां दिनभर सैकड़ों वाहनों का आवागमन लगा रहता है। इस वजह से यहां दिनभर जाम के हालात बन रहे हैं। दुकानदारों ने भी पुलिस के इस अनुरोध को स्वीकारते हुए इस कदम को सराहनीय बताया। दुकानदारों ने भरोसा दिलाया कि वे फुटपाथ पर अतिक्रमण नहीं करेंगे और दुकानदार अतिक्रमण मुक्त अभियान में पूरा सहयोग करेंगे।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें