फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भिवानी में संयुक्त किसान मोर्चा ने नई अनाज मंडी मार्केट कार्यालय के बाहर दिया धरना

संयुक्त किसान मोर्चा ने वीरवार को भिवानी की नई अनाज मंडी में मार्केट कमेटी कार्यालय के सामने धरना दिया। किसानों की मांग की है कि उनके खरीदे गए गेहूं का शीघ्र भुगतान किया जाए व खरीदे गये गेहूं का उठान भी शीघ्र किया जाए। किसान नेता शेर सिंह, रामफल देशवाल व संतोष देशवाल ने कहा कि पहले तो सरसों व गेहूं की खरीद को लेकर राज्य सरकार ने गैर जरूरी शर्तें थोप दी और बड़ी मुश्किल से किसानों ने अनेक बाधाएं पार करके अपनी फसल को बेच दिया है, उसका समय पर उठान भी नहीं हुआ तथा जिसका उठान हो चुका है, उसका भुगतान भी नहीं हुआ है। परंतु उठान होने के बाद भी आज तक किसानों के खाते में उनकी बिक्री का पैसा नहीं आया है। उठान नहीं होने के कारण गेहूं व सरसों बेमौसमी बारिश से भीग कर आढ़तियों व किसानों का भारी नुकसान हुआ है। किसानों ने राज्य सरकार को आगाह किया है कि यदि किसानों की फसल का शीघ्र भुगतान नहीं हुआ और खरीदे गये गेहूं का उठान नहीं हुआ तो वे संबंधित अधिकारियों का घेराव करने पर मजबूर होंगे। उसके बाद किसानों ने मार्केट कमेटी की उच्च अधिकारी ज्योति धनखड़ को अपनी मांगों का ज्ञापन दिया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें