फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भिवानी: हरियाणा अध्यापक पात्रता परीक्षा का जुलाई के अंतिम सप्ताह में हो सकता है परिणाम घोषित

भिवानी। हरियाणा अध्यापक पात्रता परीक्षा के परिणाम जुलाई के अंतिम सप्ताह में हो घोषित हो सकते हैं। यह बात हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड अध्यक्ष शंकरलाल धूपड़ ने कही। वे मंगलवार को शहर के टीआईटी वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में आयोजित सम्मान समारोह में बतौर मुख्य अतिथि शिरकत करने पहुंचे थे। उन्होंने अपने सम्मान में आयोजित इस कार्यक्रम के उपरांत पत्रकारों से बातचीत में कहा कि एचटेट का परिणाम लगभग तैयार, प्रश्रों के आब्जेक्शन को लेकर एक्सपर्ट कमेटी के परिणामों का इंतजार है। चेयरमैन ने कहा कि एचसीएस में 100 में से 33 प्रश्रों पर ऑब्जेक्शन थे, जबकि एचटेट के 34 सेट में औसतन 20 प्रश्रों पर ऑब्जेक्शन आए हैं। उन्होंने कहा कि एक्सपर्ट कमेटी की जांच के आधार पर प्रश्रों पर आए आब्जेक्शन का समाधान कर परिणाम निकाला जाएगा। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि एचटेट में ग्रेस मार्क एक्सपर्ट कमेटी के निर्णय पर निर्भर है। वहीं उन्होंने बताया कि पूरक व एक दिवसीय परीक्षाओं की मार्किंग शुरू हो चुकी है। इसमें 24 हजार 888 परीक्षार्थियों में से 21 हजार ने परीक्षा दी थी। संवाद

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें