फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भिवानी: राष्ट्रव्यापी हड़ताल का सरकारी सेवाओं पर रहा असर, कर्मचारियों ने किया प्रदर्शन

शाहिल शर्मा Updated Thu, 12 Feb 2026 05:35 PM IST

हरियाणा रोडवेज कर्मचारी सांझा मोर्चा ने केंद्रीय ट्रेड यूनियन के आह्वान पर वीरवार को राष्ट्रव्यापी हड़ताल का समर्थन करते हुए केंद्र व राज्य सरकार की कर्मचारी, मजदूर व विभाग विरोधी नीतियों के खिलाफ दो घंटे विरोध प्रदर्शन किया गया। विरोध प्रदर्शन डिपो प्रधान राजकुमार तालू, नरेंद्र लोहारू व रमेश की अध्यक्षता में किया गया। प्रदर्शन में मौजूद कर्मचारियों को संबोधित करते हुए सांझा मोर्चा के वरिष्ठ मुकेश दुहन, सुरेन्द्र अमित कुमार सहित काफी संख्या में सदस्यों ने राष्ट्रव्यापी हड़ताल के समर्थन में केंद्र सरकार के रोष व्यक्त कर नारेबाजी की। केंद्र सरकार पूंजीपतियों को लाभ पहुंचाने के लिए कर्मचारी व मजदूर विरोधी श्रम कानून को लागू कर रही है जो पूरी तरह कर्मचारी एवं मजदूर विरोधी हैं कर्मचारी एवं मजदूरों के काम के घंटे को भी 8 से बढ़कर 12 घंटे किए जा रहे है। यूनियन बनाने के अधिकार को छीना जा रहा है, कर्मचारियों के हकों का हनन किया जा रहा है। इसी प्रकार कर्मचारियों को 58 साल तक विभाग में ईमानदारी से सेवा करने के बाद भी नाम मात्र की पेंशन दी जा रही है जबकि देश व प्रदेश के सांसद, विधायक, मंत्री, चार-चार पेंशन ले रहे हैं जो कर्मचारी के साथ अन्याय हो रहा है। दूसरी और प्रदेश सरकार छात्र,छात्राओं एवम आम व्यक्ति की पसंद सुरक्षित एवम सस्ती परिवहन सेवा का निजीकरण करके पूंजीपतियों के हवाले कर रही हैं।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें