फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भिवानी: कैरू चिंकारा प्रजनन केंद्र की तेज आंधी से गिरी चाहरदीवारी

शाहिल शर्मा Updated Mon, 04 May 2026 12:27 PM IST

कैरू क्षेत्र में बहल से लोहानी मार्ग पर गांव कैरू में स्थित हरियाणा का एकमात्र चिंकारा प्रजनन केंद्र की तेज आंधी तूफान से मुख्य गेट के पास की चाहरदीवारी गिर गई। बाहरी हस्तक्षेप व बाहरी जानवरों से बचाव के लिए दीवार पर लगाए कटीले तार समेत दीवार गिर गई। इसके अलावा कैरू, शिमली मोड़, खापड़बास, देवराला के मुख्य मार्ग पर तूफान से लगभग दो दर्जन पेड़ सड़क पर गिर गए। गांव खापड़बास में भिवानी बहल मार्ग पर अधिक पेड़ गिरने से दो घंटे तक जाम लग गया और दोनों ओर से एक-एक किलोमीटर की दूर तक निजी व हरियाणा परिवहन की बस खड़ी रही। मार्ग पर समय सीमा के अनुसार चलने वाली दो-दो बस एक खड़ी रही। राहगीरों व सवारियों ने मशक्कत से पेड़ कुल्हाड़ियों से काटकर रास्ते खोले।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें