फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : भिवानी में शहरी दायरे में वाहनों की गति सीमित करने के लिए मुख्य मार्गों पर बनाए ब्रेकर

नवीन दलाल Updated Sat, 08 Mar 2025 04:23 PM IST

शहरी दायरे में सड़क हादसों पर अंकुश लगाने के लिए जिला यातायात पुलिस ने एनएचएआई व संबंधित विभागों के सहयोग से मुख्य रास्तों पर स्पीड ब्रेकर बनाने का काम शुरू किया है। भिवानी-हांसी मुख्य मार्ग पर कई जगह स्पीड ब्रेकर बनाए गए हैं। बतां दें कि शहर के मुख्य रास्तों पर वाहनों की गति सीमा निर्धारित की हुई है, लेकिन इसके बावजूद सड़कों पर तेज रफ्तार से वाहन दौड़ रहे हैं। इसके अलावा दुर्घटना संभावित बिंदुओं पर भी यातायात पुलिस ने स्पीड ब्रेकर बनवाए हैं ताकि यहां कोई हादसा न हो। शहर के सेक्टर 13 मोड, राजीव गांधी राजकीय महिला महाविद्यालय, सेक्टर 13 रोड बीपीएस स्कूल के पास भी स्पीड ब्रेकर बनवाए गए हैं। जिला यातायात पुलिस थाना प्रबंधक सुरेश कुमार ने बताया कि यातायात पुलिस द्वारा शहर के मुख्य मार्गों पर स्पीड ब्रेकर बनवाए जा रहे हैं। इसके अलावा वाहन चालकों को भी जागरूक किया जा रहा है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें