फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भिवानी में दो करोड़ रुपये की फिरौती मांगने वाला आरोपी गिरफ्तार

शाहिल शर्मा Updated Sun, 16 Nov 2025 05:37 PM IST

सीआईए द्वितीय ने ऑपरेशन ट्रैक डाउन के दौरान दो करोड़ रुपये की फिरौती मांगने के मामले में एक आरोपी लक्ष्मण को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया है। आरोपी लक्ष्मण गांव भोजान, जिला चुरु राजस्थान का रहने वाला है। बहल निवासी एक व्यक्ति ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह ईंट भट्ठा व बहल में प्रॉपर्टी का काम करता है। 15 मार्च को दोपहर के समय उसके व्हाट्सएप पर एक विदेशी नंबर से कॉल आई थी, कॉल करने वाले ने उसको वापस कॉल करने के लिए कहा था, इसके बाद आरोपी द्वारा व्हाट्सएप पर एक वॉइस मैसेज भेजा गया। जिसमें उससे से दो करोड रुपए की मांग की गई थी, रुपए न देने पर देख लेने की धमकी दी गई थी। शनिवार को कार्रवाई करते हुए सीआईए द्वितीय के जांच अधिकारी सुभाष ने दो करोड रुपए की फिरौती मांगने के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस द्वारा इस मामले में पांच आरोपियों को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है। पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि उन्होंने बहल में 200 गज के एक प्लाट पर कब्जा के संबंध में शिकायतकर्ता से दो करोड रुपए की फिरौती मांगी थी। जिले में संगीन अपराध को अंजाम देने वाले आरोपियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार कर आरोपियों को सलाखों के बीच पीछे भेजा जा रहा है। वही आम नागरिक संगीन अपराध को अंजाम देने वाले अपराधी की सूचना संबंधित पुलिस थाना या डायल 112 पर दे सकते हैं। सूचना देने वाले व्यक्ति का नाम व पता गोपनीय रखा जाएगा।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें