भिवानी में 29 हजार मीट्रिक टन यूरिया का नया रैक पहुंचा। अब तक जिले में 48 हजार मीट्रिक टन यूरिया आ चुकी है। भिवानी के साथ चरखी दादरी जिला के लिए भी यूरिया की यहीं से आपूर्ति दी जाएगी। कृषि उपनिदेशक डॉ विनोद फौगाट ने बताया कि बारिश के बाद रबी फसलों में किसान यूरिया का प्रयोग कर रहे हैं। जिले में अब तक यूरिया की पर्याप्त आपूर्ति हो चुकी है। अब किसानों को किसी तरह की खाद की कमी नहीं रहेगी। बतां दें कि भिवानी में करीब साढ़े सात लाख एकड़ भूमि पर रबी सीजन की फसल बिजाई किसान कर चुके हैं। जिले के करीब 78 हजार किसान भी मेरी फसल मेरा ब्योरा पोर्टल पर अपना पंजीकरण करते हैं।