फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भिवानी: पं. नेकीराम शर्मा चौक के सुधारीकरण की मांग को लेकर किया अर्धनग्न प्रदर्शन

प्रमुख स्वतंत्रता सेनानी पंडित नेकीराम शर्मा के नाम पर भिवानी में बने चौक की हालत पिछले दो माह से जर्जर है। लेकिन इसके बावजूद भी सांसद, विधायक, नगर परिषद चेयरपर्सन चौक के सुधारीकरण की तरफ कोई ध्यान नहीं दे रहे, जिसके चलते क्षेत्रवासियों में रोष है। इसी कड़ी पंडित नेकीराम शर्मा चौक की जर्जरहाल के सुधारीकरण की मांग को लेकर बुधवार को विभिन्न सामाजिक एवं व्यापारी संगठनों के प्रतिनिधियों ने भिवानी व्यापार मंडल के अध्यक्ष एवं ब्राह्मण सेना के प्रदेश अध्यक्ष जेपी कौशिक के नेतृत्व में नेकीराम शर्मा चौक पर अर्धनग्न होकर धरना दिया तथा जनप्रतिनिधियों व प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए आमजन की भावनाओं से खिलवाड़ करने का आरोप लगाा। इस मौके पर भिवानी व्यापार मंडल के अध्यक्ष एवं ब्राह्मण सेना के प्रदेश अध्यक्ष जेपी कौशिक ने कहा कि पंडित नेकीराम शर्मा चौक शहर के प्रमुख स्थानों में से एक है, जो कि पिछले लगभग दो माह से खस्ताहाल है। चौक पर लगी प्रतिमा और आसपास का सौंदर्यीकरण पूरी तरह से बिगड़ चुका है। चौक पर गंदगी और टूट-फूट के कारण शहर की शोभा तो खराब हो ही रही है, साथ ही यह स्वतंत्रता सेनानी के प्रति अपमानजनक भी लग रहा है। उन्होंने कहा कि कई बार जनप्रतिनिधियों व प्रशासन का ध्यान इस ओर आकर्षित करने का प्रयास किया गया, लेकिन कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया। जिसके विरोध स्वरूप अर्धनग्न प्रदर्शन किया गया, ताकि सरकार और संबंधित अधिकारियों का ध्यान इस गंभीर मुद्दे की ओर आकर्षित किया जा सके। उन्होंने कहा कि जब तक उनकी मांग पूरी नहीं होती, तब तक वे चैन से नहीं बैठेंगे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें