भारत की नौजवान सभा ने शुक्रवार को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 78वीं पुण्यतिथि पर पंडित नेकीराम शर्मा पुस्तकालय में स्थित राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की आदमकद प्रतिमा पर माल्यार्पण व पुष्पांजलि अर्पित की। कार्यक्रम की अध्यक्षता डीवाईएफआई के जिला संयोजक अनुराग ने की। इस मौके पर किसान सभा के जिला उपप्रधान कामरेड ओमप्रकाश व दलित अधिकार मंच के जिला संयोजक सुखदेव पालवास ने कहा कि राष्ट्रपिता महात्मा गांधी ने देश के स्वतंत्रता आंदोलन में प्रमुख भूमिका निभाई थी। 1947 के सांप्रदायिक दंगों में सांप्रदायिक सौहार्द कायम रखने हेतु देश के अलग-अलग हिस्सों में भूख हड़ताल की। इस अवसर पर किसान सभा जिला प्रधान रामफल देशवाल, नेता करतार ग्रेवाल, संतोष देशवाल महाबीर फौजी, प्रताप सिंह सिंहमार, मास्टर शेर सिंह मौजूद रहे।