प्राइवेट स्कूल एसोसिएशन ने द्वारा खेल महाकुंभ व शैक्षणिक ओलंपियाड़ की शुरूआत करने की घोषणा की है। 15 व 16 नवंबर को दो दिवसीय खेल महाकुंभ का स्कूल एसोसिएशन द्वारा आयोजन करवाया जाएगा। प्राइवेट स्कूल वेलफेयर एसोसिएशन प्रदेशाध्यक्ष रामअवतार शर्मा ने बताया कि बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए एसोसिएशन ने खेल व शैक्षणिक गतिविधियों के लिए अपने स्तर पर प्रतियोगिताओं की शुरूआत करने का आगाज किया है। साथ ही, उन्होंने 12वीं कक्षा तक स्कूली बच्चों को मोबाइल फोन नहीं देने की अभिभावकों से अपील की है। उन्होंने कहा कि खेल महाकुंभ का उद्देश्य बच्चों का शारीरिक विकास करना है। दिसंबर में शैक्षणिक ओलंपियाड़ का भी आयोजन करवाया जाएगा।