भिवानी के डीएवी पुलिस पब्लिक स्कूल में आयोजित पुलिस की पाठशाला कार्यक्रम में पुलिस अधीक्षक नितिश अग्रवाल ने स्कूली बच्चों को साइबर क्राइम और धोखाधड़ी से बचने के उपाय सिखाए। उन्होंने बच्चों को इंटरनेट पर सुरक्षित रहने और ठगी के मामलों से बचने के लिए सतर्कता बरतने के महत्वपूर्ण टिप्स दिए।