भिवानी में बिजाई के बाद अब किसानों के लिए यूरिया खाद की कमी नहीं रहेगी। खाद का नया रैक भिवानी रेलवे जंक्शन पर पहुंचा है। जिसमें 70992 यूरिया बैग आए हैं। इन यूनिया बैगों को भिवानी, दादरी, हिसार और महम के अधिकृत बिक्री केंद्रों पर भेजा जाएगा। विभाग के अधिकारी सुरेंद्र सिंह ने बताया कि 70992 यूरिया के बैग में 50 125 बैग भिवानी के अधिकृत केंद्रों तक पहुंचाया जाएगा। इसी तरह दादरी जिले में 19890 यूरिया बैग भेजे जाएंगे। वहीं हिसार के लिए 550 यूरिया बैग गाड़ियों में लोढ कराए जा रहे हैं। जबकि महम में 425 यूरिया बैग खाद अधिकृत केंद्रों तक भेजी जाएगी।