फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भिवानी के भीम स्टेडियम में जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिताओं का आयोजन

भीम स्टेडियम खेल परिसर में मेरा युवा भारत केंद्र द्वारा दो दिवसीय जिला स्तरीय खेल प्रतियोगिता का समापन किया गया। यह स्पर्धा जिला युवा अधिकारी नित्यानंद यादव व लेखाकार एवं कार्यक्रम सहायक जितेन्द्र सैनी के मार्गदर्शन आयोजित की गई। दो दिनों तक चली प्रतियोगिता में विभिन्न खेलों के रोमांचक मुकाबले देखने को मिले। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि बीजेपी जिला अध्यक्ष वीरेंद्र कौशिक, विशिष्ट अतिथि धीरज शर्मा, सचिन शेखावत, दीपा तंवर रहे। उन्होंने विजेता खिलाड़ियों को प्रमाण पत्र, शील्ड, मेडल व खेल किट प्रदान किए। लड़कियों के खो खो में ढिगावा की टीम ने पहला तो सुंगरपुर की टीम ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। वॉलीबाल में मित्ताथल की टीम पहले तो देवराला की टीम दूसरे स्थान पर रही। मुख्य अतिथि वीरेंद्र कौशिक ने कहा कि खेलकूद से न केवल शारीरिक स्वास्थ्य बेहतर होता है, बल्कि यह प्रेम और सद्भावना की भावना को भी जागृत करता है। उन्होंने कहा कि खेलों से शरीर में प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है और आत्मबल में वृद्धि होती है। इस अवसर पर मोहित, प्रदीप, संजय, कुलदीपक, अजय, पवन मास्टर, हेमंत सैनी मौजूद रहे ।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें