फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : भिवानी के अलखपुरा में चल रहे रेफरी कोर्स में अभ्यर्थियों को सिखाई जा रही फुटबाल की बारीकियां

भिवानी में मिनी ब्राजील के नाम से पहचान बनाए हुए गांव अलखपुरा में हरियाणा फुटबॉल एसोसिएशन की तरफ से महिला खिलाड़ियों के लिए विशेष रेफरी कोर्स का आयोजन किया जा रहा है। रेफरी कोर्स में अभ्यर्थियों को फुटबाल से संबंधित बारीकियां सिखाई जा रही हैं। तीन दिन तक चलने वाले कोर्स में 55 महिला अभ्यर्थी भाग ले रही हैं। कार्यक्रम के दूसरे दिन भी खिलाडियों ने उत्साह से रेफरी के महत्व को समझा। इस दौरान प्रशिक्षकों द्वारा अभ्यर्थियों को फुटबाल के खेल में होने वाले 16 लॉ से संबंधित कानूनी जानकारी दी। जानकारी देते हुए अलखपुरा फुटबाल क्लब प्रधान सुरेश जाखड़ व सीनियर कोच सोनिका बिजरानियां ने बताया कि गांव में बने फुटबाल क्लब में 21 से 23 नवंबर तक रेफरी कोर्स का आयोजन किया जा रहा है। यह कोर्स पहली बार 55 अभ्यर्थियों के लिए आयोजित किया जा रहा है। जिसमें अलखपुरा, मंगाली व दादरी की महिला अभ्यर्थी भाग ले रही हैं। रेफरी कोर्स के तहत सुबह 9 से 4 बजे तक कक्षा होती है। सांयकालीन सत्र में मैदान पर रेफरी से संबंधित ज्ञान दिया जाता है। तीन दिन तक चलने वाले कोर्स पूरा करने वाले अभ्यर्थियों का लिखित परीक्षा लिया जाएगा। जिसके आधार पर अभ्यर्थियों को सर्टिफिकेट दिया जाएगा। कोर्स में पास होने वाले अभ्यर्थियों को राष्ट्रीय व फीफा में रेफरी बनने का मिल सकता है। ये फुटबाल के खिलाड़ियों के लिए सुनहरा मौका है। इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में प्रशिक्षक नासिर अहमदाबाद और सुदीप्ता दास ने महिलाओं को खेल के नियम, रेफरी की भूमिका और मैच प्रबंधन का गहन प्रशिक्षण दिया। इस अवसर पर नर्सरी कोच बनीता व मुनीश ने कहा कि फुटबॉल एसोसिएशन का यह प्रयास खेलों में महिलाओं की भागीदारी बढ़ाने और उन्हें सशक्त बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। रेफरी कोर्स में भाग ले रही अभ्यर्थियों में उत्साह है। ये कोर्स पहली बार महिला अभ्यर्थियों के लिए इस स्तर पर आयोजित किया जा रहा है। जिसमें अलखपुरा, मंगाली व दादरी के 55 महिला अभ्यर्थी भाग ले रहे हैं। सभी अभ्यर्थियों को खेल के नियम, रेफरी की भूमिका और मैच प्रबंधन का गहन प्रशिक्षण दिया जा रहा है। -सोनिका, फुटबाल प्रशिक्षक।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें