फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भिवानी में कार्यकारी अभियंता कार्यालय के बाहर ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दिया निगम कर्मचारियों ने धरना

बिजली विभाग में ऑनलाइन ट्रांसफर पालिसी को लेकर बुधवार को एचएसईबी वर्कर यूनियन संबंधित हरियाणा कर्मचारी महासंघ के बैनर तले सिटी यूनिट भिवानी ने कार्यकारी अभियंता के कार्यालय पर प्रदर्शन कर नारेबाजी की। विरोध की अध्यक्षता एचएसईबी के सर्कल सचिव मनोज बामला ने की। मंच संचालन यूनिट वरिष्ठ उपप्रधान मोंटी कुमार ने किया। सर्कल सचिव मनोज ने कहा कि प्रदेश सरकार बिजली विभाग में ऑनलाइन ट्रांसफर पालिसी लागू करना चाहती है जिसे कर्मचारी किसी भी कीमत पर लागू नहीं होने देंगे। उन्होंने कहा कि अगर यह पॉलिसी लागू होती है तो विभाग में फैटल नॉन फैटल एक्सीडेंट बढ़ने की संभावना बढ़ जाएगी जिससे विभाग व कर्मचारियों दोनों को नुकसान होगा। क्योंकि विभाग में पहले ही कर्मचारियों की कमी बनी हुई है और कर्मचारी विषम परिस्थितियों में विभाग में काम कर रहे हैं। सर्दी, गर्मी व बरसात के मौसम में दिन रात बिजली कर्मचारी कार्य करते हुए बिजली उपभोक्ताओं को राहत पहुंचा रहे हैं। उन कर्मचारियों को अपने-अपने क्षेत्र की बिजली लाइन के बारे में भी पूरी जानकारी है। अगर उनका अन्य स्थानों पर तबादला होता है तो न केवल फैटल नॉन फैटल एक्सीडेंट की घटनाएं बढ़ेगी बल्कि विभाग को राजस्व का नुकसान भी होगा।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें