फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भिवानी: लोकसभा सत्र में हंगामे पर बोले पूर्व कृषि मंत्री जेपी दलाल, बिहार में करारी हार से बौखलाया विपक्ष

भिवानी पहुंचे पूर्व कृषि मंत्री जेपी दलाल एक बार फिर कांग्रेस पर हमलावर दिखे। उन्होंने लोकसभा सत्र में विपक्ष के हंगामे को बिहार की हार की बौखलाहट बताया। साथ ही कहा की हरियाणा में कांग्रेस वोट चोरी से नहीं, आपसी फूट से हारी है। पूर्व कृषि मंत्री जेपी दलाल ने अपने आवास पर पार्टी पदाधिकारियों से मुलाकात की। साथ ही मीडिया से बातचीत में वो एक बार फिर कांग्रेस पर हमलावर हुए। उन्होंने कहा कि जल्द ही किसानों को बर्बाद फसलों का मुआवजा मिलेगा। लोकसभा सत्र में विपक्ष के हंगामे को लेकर जेपी दलाल ने कहा कि हर बार विपक्ष लोकसभा सत्र में बेवजह का हंगामा खड़ा करता है। विपक्ष हर बार सकारात्मक बहस की बजाय हो हल्ला कर सत्र खत्म कर देता है। उन्होंने कहा कि बिहार में करारी हार के बाद विपक्ष बौखला हुआ है। विपक्ष जनहित के मुद्दे उठाए, वरना जनता इन्हें ऐसे ही नकारती रहेगी। वहीं हरियाणा में वोट चोरी के मुद्दे पर किए जा रहे कांग्रेस के विरोध पर जेपी दलाल ने कहा कि हरियाणा के नेता दिल्ली के नेताओं के आदेश पर प्रदर्शन करते हैं। वरना हरियाणा के नेताओं को भी पता है कि चुनाव निष्पक्ष हुए हैं। हरियाणा में कांग्रेस वोट चोरी से नहीं, आपसी फूट से हारी है। जेपी दलाल ने कहा कि कांग्रेस आपसी लड़ाई से नहीं उभरी तो फिर हारेगी। वहीं बढ़ते क्राइम व रोहतक के खिलाड़ी की हत्या पर जेपी दलाल ने कहा कि पुलिस सख़्त है, हर अपराधी को पुलिस सलाख़ों के पीछे भेज रही है। साथ ही बारिश से बर्बाद फसलों का अभी तक मुआवजा ना मिलने कहा कि डाटा चेक करने में देरी हुई है। जल्द हर प्रभावित किसान को मुआवजा मिलेगा।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें