फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भिवानी: स्टेट बेंच प्रेस चैंपियनशिप में ईश महता ने जीता कांस्य पदक

शाहिल शर्मा Updated Tue, 18 Nov 2025 09:30 PM IST

स्थानीय कृष्णा कॉलोनी निवासी और चाय की रेहड़ी पर अपने पिता का हाथ बंटाने वाले ईश महता ने 15 से 16 नवंबर को बहादुरगढ़ में आयोजित हरियाणा स्टेट बेंच प्रेस चैंपियनशिप में 83 किलोग्राम भार वर्ग में कांस्य पदक जीतकर पूरे जिले का सिर गर्व से ऊंचा कर दिया। बता दें कि ईश महता सुबह और शाम कृष्णा कॉलोनी में कोच दर्शन की देख-रेख में कठिन अभ्यास करते हैं। आर्थिक चुनौतियों और रेहड़ी पर काम के बोझ के बावजूद उनका खेल के प्रति समर्पण कभी कम नहीं हुआ। दिन में चाय बेचने और रात में वजन उठाने का यह संघर्ष ही उनकी सबसे बड़ी ताकत बन गया। जिम कोच दर्शन ने बताया कि ईश मेहनत, अनुशासन और जज्बे की मिसाल है। उन्होंने कहा कि ईश महता की यह जीत सिर्फ एक पदक नहीं है, बल्कि उस इच्छाशक्ति का प्रतीक है जो रोजाना की भागदौड़ और कठोर परिश्रम के बीच भी अपने सपनों को जिंदा रखती है। उन्होंने कहा कि जहां कई खिलाड़ी बेहतर सुविधाओं के बीच प्रशिक्षण पाते हैं। वहीं ईश ने चाय की रेहड़ी और अभ्यास के बीच संतुलन बनाकर यह उपलब्धि हासिल की।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें