फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सफाई कर्मचारियों के समर्थन में उतरी इनेलो, भाजपा सरकार की नीतियों पर साधा निशाना

भिवानी। शहर में जारी सफाई कर्मचारियों की हड़ताल को लेकर राजनीतिक माहौल पूरी तरह गरमा गया है। सफाई कर्मचारियों की मांगों के समर्थन में अब इंडियन नेशनल लोकदल (इनेलो) भी पूरी ताकत से मैदान में उतर आई है। शुक्रवार को भिवानी में आयोजित पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुए इनेलो पार्लियामेंट्री बोर्ड के चेयरमैन एवं पूर्व मंत्री डा. वासुदेव शर्मा तथा जिला अध्यक्ष अशोक ढ़ाणीमाहु ने भाजपा की नीतियों के खिलाफ तीखा हमला बोला और सरकार की नीयत पर गंभीर सवाल उठाए। पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुए इनेलो पार्लियामेंट्री बोर्ड के चेयरमैन एवं पूर्व मंत्री डॉ. वासुदेव शर्मा तथा जिला अध्यक्ष अशोक ढ़ाणीमाहु ने भाजपा सरकार की संवेदनहीनता पर कड़ा रोष व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि भीषण परिस्थितियों में भी दिन-रात काम करने वाले सफाई कर्मचारियों के हितों की रक्षा करने में यह सरकार पूरी तरह नाकाम साबित हुई है। सरकार कर्मचारियों की मांगों को नजरअंदाज कर मूकदर्शक बनी बैठी है, जो उसकी हठधर्मिता और कर्मचारी विरोधी मानसिकता को दर्शाता है। उन्होंने स्पष्ट शब्दों में चेतावनी दी कि सरकार को सफाई कर्मचारियों के धैर्य और सब्र का इम्तेहान नहीं लेना चाहिए।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें