फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेरा गांव मेरी शान: साढ़े तीन साल में दिनोद ने भरी विकास की उड़ान, अब गोबर गैस प्लांट का सपना

शाहिल शर्मा Updated Mon, 11 May 2026 01:23 PM IST

महाग्राम दिनोद में पिछले करीब साढ़े तीन साल में ग्राम पंचायत ने विकास की ऊंची उड़ान भरी है। यही वजह है कि गांव की गोशाला, सरकारी स्कूलों के अलावा गांव की चौपालों की तस्वीर भी बदल डाली। दानवीरों ने भी खुलकर पैसा से गांव में विकास कराया। वहीं दिनोद में ई लाइब्रेरी, शिवधाम, स्ट्रीट लाइटों से गांव की फिरनी भी जगमगा उठी। गांव में अब गोबर गैस प्लांट लाने का सपना है। जिससे ना केवल गांव को गोबर व अन्य गंदगी से निजात मिलेगी, बल्कि गांव में हर घर तक पाइप से कुकिंग गैस पहुंचेगी और ग्रामीणों की अच्छी खासी आमदनी भी होगी। गांव दिनोद में जयभगवान ने करीब साढ़े तीन साल पहले बतौर सरपंच कमान संभाली थी। जयभगवान का कहना है कि चुनावी एजेंडे के सभी मुख्य मुद्दे और विकास धरातल पर प्रारुप में आ चुके हैं, लेकिन मेरी दिली इच्छा गांव में गोबर गैस प्लांट लाने की है। जिसके लिए हरियाणा सरकार से भी मांग की जा र ही है। उनका कहना है कि वैसे तो गांव दिनोद स्वच्छ और सुंदर गांवों में शुमार हैं, फिर भी पशुओं से निकलने वाली गंदगी गांव में इधर उधर डालने से प्रदूषण और स्वच्छता की राह में रोड़ा बन रही है। इसका स्थायी समाधान करने के लिए ही ग्राम पंचायत गांव में गोबर गैस प्लांट स्थापित करना चाहता है। इसके लिए ग्राम पंचायत जरूरत के हिसाब से भूमि उपलब्ध कराने को भी तैयार है। गोबर गैस प्लांट में गोशाला, पशु पालकों से गोबर खरीदा जाएगा। जिसका भुगतान उन्हें किया जाएगा। इससे उत्पन्न होने वाली गैस घरों तक पाइप लाइन के जरिए पहुंचाई जाएगी। गांव में ना केवल ऊर्जा व ईंधन का संकट मिटेगा, बल्कि गोबर से पशु पालकों की आमदनी भी बढ़ेगी।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें