फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक रहेंगे तो सेफ रहेंगे- चौधरी धर्मबीर सिंह

अंकेश ठाकुर Updated Fri, 10 Oct 2025 06:50 PM IST

भाजपा सांसद चौधरी धर्मबीर सिंह ने कहा कि आजादी के बाद देश को एकजुट करने में सबसे बड़ा योगदान सरदार पटेल का था। आज भी कई ताकतें हमारे देश को तोड़ना चाहती है। इसलिए हमें एक होकर देश को विकसित राष्ट्र बनाना होगा। देश को एकजुट करने वाले सरकार वल्लभ भाई पटेल की 150वीं जयंती को पूरे देश में एक महीने तक मनाया जाएगा। इसी को लेकर शुक्रवार को चौधरी बंसीलाल यूनिवर्सिटी में भिवानी-महेन्द्रगढ़ से लोकसभा सांसद चौधरी धर्मबीर सिंह ने यूनिवर्सिटी स्टाफ के बच्चों के लिए बनाए गए वात्सल्य चाइल्ड डे केयर सेंटर का उद्घाटन किया। इसके बाद प्रेस वार्ता में सांसद चौधरी धर्मबीर सिंह ने कहा कि हमारा देश अनेक कुर्बानियों के बाद आजाद हुआ। पर आजादी के बाद अंग्रेजों ने हिंदुस्तान को भारत, पाक व रियासतों में बांटने का बीज बोया। पर सरदार पटेल ने कई रियासतों के राजाओं को मनाया और जो नहीं माने उन पर डंडा चलाया। सांसद ने कहा कि आजादी के बाद राष्ट्र को एकजुट करने में सबसे बड़ा योगदान सरदार पटेल का था। सांसद धर्मबीर सिंह ने कहा कि आज दुनिया के ताकतवर देश दूसरे देशों में हमलावर हैं।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें