फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भिवानी: करीब 11 साल से अधूरा हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण कार्यालय

हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण (एचएसवीपी), जिसे पहले हुडा के नाम से जाना जाता था, उसका एक एकड़ में बनने वाला कार्यालय पिछले करीब 11 वर्षों से अधूरा पड़ा है। इस मुद्दे को लेकर पूर्व जिला पार्षद ईश्वर सिंह मान ने सोमवार को एक बार फिर समाधान शिविर में पहुंचकर सातवीं बार शिकायत दर्ज कराई है। उन्होंने बताया कि इस मामले में उन्होंने पहली शिकायत 24 दिसंबर 2024 को सौंपी थी। पूर्व जिला पार्षद ईश्वर सिंह मान ने सीधे तौर पर विभाग के अधिकारियों को निशाने पर लेते हुए कहा कि अधिकारियों की नींद नहीं खुल रही है। नई इमारत अधूरा काम होने की वजह से अब खंडहर में तब्दील हो चुकी है। ईश्वर मान ने बताया कि वे पिछले एक साल से लगातार इस मुद्दे को उठा रहे हैं, लेकिन प्रशासन की ओर से कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है। पूर्व जिला पार्षद मान ने बताया कि एक एकड़ में बना यह ढांचा पिछले 11 सालों से बदहाल पड़ा है। जिसके आसपास परिसर में अब कूड़े के ढेर भी लगने लगे हैं। सात बार शिकायत देने पर भी अधिकारी टस से मस नहीं हो रहे हैं। वहीं समाधान शिविर में महेश कुमार ने संबंधित अधिकारियों को शिकायतकर्ता को अब तक की गई प्रक्रिया से अवगत कराने और जल्द से जल्द अधूरे कार्य को पूरा कराने के निर्देश दिए हैं।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें