फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुजरात के राज्यपाल देवव्रत आर्य ने भिवानी में वेलनेस सेंटर का किया शुभारंभ

Nivedita Updated Mon, 23 Mar 2026 11:51 AM IST

महम रोड स्थित प्राचीन हरियाणा योग प्राकृतिक चिकित्सालय परिसर में नवनिर्मित जगन्नाथ सर्राफ वेलनेस सेंटर का शुभारंभ करते हुए गुजरात के राज्यपाल आचार्य देवव्रत ने कहा कि भिवानी छोटी काशी के नाम से विख्यात है। चिकित्सा के क्षेत्र में वेलनेस सेंटर क्षेत्र के लोगाें की सेहत सुधार में अहम कड़ी साबित होगा। देश और दुनिया में स्वास्थ्य को लेकर गंभीर समस्याएं बन रही हैं, जिनके निवारण के लिए इस तरह के कदम उठाने जरूरी हैं। भिवानी के जगन्नाथ सर्राफ ने हमेशा दूसरों की भलाई के लिए काम किया है। उनके नाम से खुला वेलनेस सेंटर यहां के लोगोंं की चिकित्सा क्षेत्र में सेवा के लिए तत्पर रहेगा। कार्यक्रम में शहर के अनेक गणमान्य लोग मौजूद रहे।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें