फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भिवानी: वीआईपी कल्चर और सांसदों की पेंशन के खिलाफ ग्राम स्वराज किसान मोर्चा ने भरी हुंकार

शाहिल शर्मा Updated Tue, 05 May 2026 07:50 PM IST

प्रदेश में जनहित की मांगों और किसानों के अधिकारों को लेकर ग्राम स्वराज किसान मोर्चा ने मंगलवार को शहर में प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के बाद मोर्चा के पदाधिकारियों ने राज्यपाल के नाम एक ज्ञापन सौंपकर अपनी 6 सूत्रीय मांगों को तुरंत पूरा करने की मांग की। इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने सरकार की नीतियों के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और चेतावनी दी कि यदि इन मांगों पर जल्द विचार नहीं किया गया, तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा। ग्राम स्वराज किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष जोगेंद्र तालु व लीगल सैल के प्रदेश अध्यक्ष अधिवक्ता देवेंद्र सोढ़ी के नेतृत्व में आयोजित प्रदर्शन की अध्यक्षता ग्राम स्वराज किसान मोर्चा के जिला अध्यक्ष राज सिंह धनाना, स्वतंत्रता सेनानी उत्तराधिकारी कल्याण संगठन के अध्यक्ष महेंद्र पाल यादव, मोर्चा की लीगल सैल की जिला अध्यक्षा एडवोकेट मुकेश ढ़ाणीमाहु, मोर्चा के युवा जिला प्रधान भागुराम तोशाम ने की तथा संचालन प्रदेश महासचिव मा. रघुबीर सिंह भेरा व जिला सचिव जंगबीर अलखपुरा ने किया।*

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें