फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वानी-तोशाम मुख्य मार्ग पर बापोड़ा से बीरन के बीच सड़क किनारे पेड़ों में लगी आग

शाहिल शर्मा Updated Tue, 29 Apr 2025 09:07 PM IST

भिवानी-तोशाम मुख्य मार्ग पर गांव बापोड़ा से बीरण के बीच सोमवार रात को सड़क किनारे पेड़ों में आग लग गई। आग इतनी भीषण थी कि उसने सड़क किनारे खड़े वन विभाग के नंबरी पेड़ों को भी अपनी आगोश में ले लिया। पेड़ों के तने से लेकर सिरे तक आग की लपटें पहुंच गई। रात के समय मानों पेड़ पूरी तरह से सुलग रहे थे, सुबह तक पेड़ों की जगह राख की ढेरी ही नजर आ रही थी। वन विभाग के अधिकारियों की प्रारंभिक जांच में मामला बिजली लाइन की शार्ट सर्किट से उठी चिंगारी की वजह से माना जा रहा है, लेकिन जहां आग लगी थी, उसके आसपास कुछ पेड़ भी क्षतिग्रस्त दिखाई दिए थे, जिससे लड़की चोरी की आशंका भी जताई जा रही है। वहीं ये शरारती तत्वों की भी करतूत हो सकती है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें