भिवानी-तोशाम मुख्य मार्ग पर गांव बापोड़ा से बीरण के बीच सोमवार रात को सड़क किनारे पेड़ों में आग लग गई। आग इतनी भीषण थी कि उसने सड़क किनारे खड़े वन विभाग के नंबरी पेड़ों को भी अपनी आगोश में ले लिया। पेड़ों के तने से लेकर सिरे तक आग की लपटें पहुंच गई। रात के समय मानों पेड़ पूरी तरह से सुलग रहे थे, सुबह तक पेड़ों की जगह राख की ढेरी ही नजर आ रही थी। वन विभाग के अधिकारियों की प्रारंभिक जांच में मामला बिजली लाइन की शार्ट सर्किट से उठी चिंगारी की वजह से माना जा रहा है, लेकिन जहां आग लगी थी, उसके आसपास कुछ पेड़ भी क्षतिग्रस्त दिखाई दिए थे, जिससे लड़की चोरी की आशंका भी जताई जा रही है। वहीं ये शरारती तत्वों की भी करतूत हो सकती है।