फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : भिवानी में बिजली के शार्ट सर्किट से लगी धान की पराली के भंडारण में आग

नवीन दलाल Updated Sun, 15 Dec 2024 03:28 PM IST

भिवानी के गांव जाटूलोहारी में खेत में रखी पराली में शार्ट सर्किट से आग लग गई। ठेकेदार ने ये पराली बिक्री के लिए रखी थी। ठेकेदार को लाखों का नुकसान झेलना पड़ा वहीं दमकल की गाड़ी भी आग बुझाने पहुंची। गांव जाटू लोहारी निवासी मुकेश कुमार ने बताया कि उसने किसानों से धान की पराली खरीद कर उसका सुमड़ाखेड़ा माइनर के पास भंडरण किया था। ऊपर से बिजली की हाईटेंशन लाइन गुजर रही है। बिजली के तारों में शार्ट सर्किट से एक चिंगारी ने उसके अरमानों पर पानी फेर डाला। शनिवार देर शाम को पराली में आग लग गई। राहगीरों ने इसकी सूचना उसे दी। दमकल विभाग की गाड़ियां लगभग दो घंटे पश्चात पहुंची इतनी देर में हजारों क्विंटल पराली आग की भेंट चढ़ गई। ठेकेदार ने बताया कि उसे लाखों रुपयों का नुकसान हुआ है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें