फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भिवानी: राजकीय विद्यालय में जिला रेडक्रॉस सोसायटी ने बच्चों को दिया प्राथमिक उपचार

शाहिल शर्मा Updated Wed, 25 Feb 2026 06:48 PM IST

गांव प्रेमनगर के राजकीय विद्यालय में जिला रेडक्राॅस सोसायटी द्वारा बच्चों को प्राथमिक उपचार के बारे में जानकारी दी गई। जिला रेडक्राॅस से प्रशिक्षक विकास कुमार ने बच्चों को प्राथमिक उपचार के बारे में विस्तार से जानकारी देने के साथ-साथ उन्होंने नशा मुक्ति को लेकर जागरूक किया। सरपंच राजेश बूरा ने गांव के विकास, खेलों में भागेदारी, स्कूल समिति सहित अन्य कार्यों की जानकारी दी। साथ ही युवाओं को नशा मुक्ति का संदेश दिया। स्टील मैन आफ इंडिया बिजेंद्र सिंह पहलवान ने विद्यार्थियों और ग्रामीणों को बताया कि नशे की वजह से जीवन अंधकारमय हो जाता है। जो लाेग नशा करते है वे शरीर के साथ सामाजिक और परिवार को भी पतन की ओर लेकर जाते है। नशा व्यक्ति के शरीर, परिवार और समाज तीनों के लिए घातक है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें