फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भिवानी के लोहारू में 33 केवी सब स्टेशन का निर्माण कार्य तेज, एसडीओ ने किया निरीक्षण

शाहिल शर्मा Updated Mon, 02 Feb 2026 03:40 PM IST

लोहारू बिजली बोर्ड कार्यालय परिसर में 33 केवी सबस्टेशन का निर्माण कार्य तेज गति से जारी है। इस परियोजना का शुभारंभ 10 सितंबर 2025 को किया गया था। यह सबस्टेशन आरडीएसएस योजना के तहत बनाया जा रहा है, जिस पर कुल 9 करोड़ 14 लाख रुपये की लागत आएगी। इस 33 केवी सबस्टेशन के निर्माण का मुख्य उद्देश्य 132 केवी सबस्टेशन पर पड़ रहे अतिरिक्त लोड को कम करना है। परियोजना के अंतर्गत पांच नए फीडर तैयार किए जाएंगे। इसके साथ-साथ लाइन डिस्ट्रीब्यूशन एवं सिविल वर्क का कार्य भी प्रगति पर है। बिजली आपूर्ति व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने के लिए शहर को दो भागों में विभाजित कर निर्बाध सप्लाई सुनिश्चित की जाएगी। इसके अतिरिक्त यहां से एक नया आरडीएस फीडर भी निकाला जाएगा। गौशाला एग्रीकल्चर पंप फीडर को भी यहीं से नए सिरे से विकसित किया जाएगा, जिससे कृषि उपभोक्ताओं को बेहतर और स्थिर बिजली आपूर्ति मिल सकेगी। परियोजना के पूरा होने से शहर व ग्रामीण क्षेत्रों के उपभोक्ताओं को बिना रुकावट बिजली आपूर्ति का लाभ मिलेगा। वर्तमान में 132 केवी सबस्टेशन से संचालित गौशाला फीडर पर लगभग 300 एम्पियर का लोड है, जिसे अब दो भागों में विभाजित किया जाएगा। इसी प्रकार कुशलपुरा आरडीएस फीडर को भी दो हिस्सों में बांटा जाएगा। परियोजना में कोर्ट कॉम्प्लेक्स कॉलोनी एवं सुखदेव का बास क्षेत्र के लिए नए फीडरों के निर्माण का कार्य भी शामिल है, जिससे इन इलाकों में बिजली व्यवस्था और मजबूत होगी। आरडीएसएस योजना के तहत पुराने केबलों को बदला जा रहा है, जिनमें एलटी एबी केबल एवं फोर-कोर केबल शामिल हैं, जो पहले पिलर बॉक्स के समय डाली गई थीं। इन केबलों के बदलने से विशेषकर गर्मी के मौसम में होने वाली बिजली संबंधी समस्याओं से उपभोक्ताओं को राहत मिलेगी।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें