फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : भिवानी में सीएम नायब सैनी बोले, निकाय चुनावों के 21 वायदे भी होंगे पूरे

नवीन दलाल Updated Wed, 26 Feb 2025 05:15 PM IST

निकाय चुनाव को लेकर भाजपा ने ताकत झोंक दी है। भिवानी के कस्बा बवानीखेड़ा नगर पालिका के अपने चेयरमैन प्रत्याशी के लिए खुद मुख्यमंत्री नायब सैनी पहुंचे। जिन्होंने कांग्रेस व केजरीवाल को जमकर निशाने पर लिया। हरियाणा में निकाय चुनावी दंगल में प्रचार के लिए मंत्री ही नहीं, खुद मुख्यमंत्री नायब सैनी भी मैदान में कूदे हैं। बुधवार को बवानीखेड़ा पहुंचे मुख्यमंत्री नायब सैनी ने भाजपा प्रत्याशी सुंदर अत्री के पक्ष में जन आशीर्वाद सभा की। मीडिया से बातचीत में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि लोगों में निकाय चुनाव को लेकर उत्साह है। लोगों ने मन बना लिया है कि हरियाणा में ट्रिपल इंजन की सरकार बनानी है। साथ ही उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार विधानसभा चुनावों में किए वायदे पूरे कर रही है और निकाय चुनावों को लेकर जो 21 संकल्प लिए हैं वो भी पूरे किए जाएंगे। वहीं पूर्व मुख्यमंत्री भूपेन्द्र सिंह हुड्डा द्वारा हरियाणा सरकार पर कोई काम न करने के आरोपों पर मुख्यमंत्री सैनी ने पलटवार कर कहा कि उनके पास बोलने को कुछ नहीं। कांग्रेस झूठ का सहारा लेकर लोगों को गुमराह कर रही है। वहीं केजरीवाल कांग्रेस से भी बड़ी झूठ बोलकर 10 साल दिल्ली में सीएम की कुर्सी से चिपके रहे। पर लोगों को पता चला तो केजरीवाल को साफ कर दिया और कांग्रेस पहले ही साफ थी। वहीं किसानों के मुआवजे से जुड़े सवाल पर सीएम सैनी ने कहा कि रिकॉर्ड है कि हरियाणा में कांग्रेस सरकार ने 10 साल में किसानों को महज 1155 करोड़ रुपये मुआवजा दिया था, जबकी भाजपा सरकार ने 10 साल में 13,500 करोड़ की मुआवजा दिया है। साथ ही कहा कि किसानों को कोई भी नुकसान होगा तो सरकार भरपाई करेगी।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें