कस्बा बवानीखेड़ा में मुख्यमंत्री नायब सैनी ने जन आशीर्वाद सभा को संबोधित किया। वे कस्बे में नगर पालिका चुनावों में भाजपा प्रत्याशी सुंदर अत्री के पक्ष में प्रचार करने पहुंचे थे। उन्होंने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि कस्बे में ट्रिपल इंजन की सरकार बनाने का काम करें। इसके साथ ही उन्होंने सरकार द्वारा आम जनता के उत्थान के लिए चल रही योजनाओं का जिक्र किया। इस मौके पर उनके साथ पूर्व कृषि मंत्री जेपी दलाल, विधायक कपूर सिंह, डीपी वत्स, जिलाध्यक्ष मुकेश गौड़ व भाजपा पार्टी के पदाधिकारी मौजूद रहे।