फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भिवानी: पिकअप और बाइक की हुई टक्कर, बाइक चालक की हुई मौत

शाहिल शर्मा Updated Tue, 17 Feb 2026 06:02 PM IST

गांव बिसलवास में टोल टैक्स के पास पिकअप और बाइक की जोरदार टक्कर में बाइक चालक 47 वर्षीय राजवीर की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उनकी बेटी खुशी गंभीर रूप से घायल हो गई। हादसे की सूचना स्थानीय लोगों ने डायल 112 पर दी। जिसके बाद लोहारू थाना के थाना प्रभारी इंस्पेक्टर जरनैल सिंह अपनी टीम ओर डायल 112 सहित तुरंत घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस ने घायल कर्मबीर और उनकी बेटी को हाईवे एम्बुलेंस के माध्यम से चरखी दादरी के सरकारी अस्पताल भिजवाया, जहां चिकित्सकों ने कर्मबीर को मृत घोषित कर दिया। वहीं खुशी का अस्पताल में उपचार जारी है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार हादसा इतना भीषण था कि टक्कर के बाद मोटरसाइकिल सवार पिता-पुत्री सड़क पर दूर जा गिरे। मिली जानकारी के अनुसार राजवीर अपनी बेटी खुशी को पेपर दिलाकर देवरोड़ (जिला झुंझुनू) वापस लौट रहे थे, तभी यह हादसा हो गया। बताया जा रहा है कि राजवीर मूल रूप से गांव गुढ़ा (जिला झज्जर) के निवासी थे और पिछले करीब 10 वर्षों से देवरोड़ में रह रहे थे। उनके परिवार में दो बेटियां और एक बेटा है। वे डिश लगाने का कार्य कर अपने परिवार का पालन-पोषण करते थे। जांच अधिकारी रविंद्र जांगड़ा ने बताया कि पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है और आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें