भिवानी के राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय के 8वीं कक्षा के छात्र शिवम ने ऑल इंडिया इंटर साई बॉक्सिंग टूर्नामेंट में स्वर्ण पदक जीता। पदक विजेता खिलाड़ी का बुधवार को विद्यालय परिसर में पहुंचने पर प्राचार्या सविता घणघस सहित समस्त स्टाफ सदस्यों ने स्वागत किया। डीपीई सुधीर मलिक व शारीरिक प्रवक्ता मदन गोपाल ने बताया कि महाराष्ट्र के औरंगाबाद में 4 से 17 नवंबर तक ऑल इंडिया इंटर साई बॉक्सिंग टूर्नामेंट का आयोजन किया जा रहा है। इस टूर्नामेंट में उनके विद्यालय के 8वीं के छात्र शिवम ने 37 किलोग्राम भार वर्ग में स्वर्ण पदक जीता है। जिसका विद्यालय पहुंचने पर स्वागत किया। इस अवसर पर प्रवक्ता सतेंद्र सिंह, राकेश रोहिलला, डॉ. अनिल अरोड़ा, प्रवीण गोयल व मनोज शर्मा मौजूद रहे।